Skip to main content

कैसा रहेगा आपका दिन जानने के लिए पढ़े? आपका राशिफल



मेष:  आज का दिन मिश्रित फलकारक हैl बड़े अधिकारी से अनबन नुकसान दायक रहेगी, क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें, नई संबंध से भाग्य चमकेगाl सामाजिक सम्मान मिलेगाl मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जाना हो सकता हैl दांपत्य में सरसता बनी रहेगी l

वृष:  आप यदि व्यापारी हैं तो आज अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ेगाl सरकारी नौकर हैं तो वरिष्ठ अधिकारी का गुस्सा सहन करना पड़ सकता हैl दोपहर के बाद का समय सामाजिक संबंध लाभदायक रहेगा, नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ होने की संभावना हैl

मिथुन:  आज के दिन पूर्वार्ध में छुटपुट लाभ की संभावना हैl नौकरी व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगेl कोई भी व्यवस्थाएं छोटा-बड़ा नहीं होता, एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझिएगा, रात्रि के समय मित्रों परिवारजनों में हास-परिहास में व्यतीत होगाl

कर्क:  आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे, किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें, अच्छा रहेगा l आगे चलकर सफलता आपके कदम चूम लेगी, आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बढ़ाने में कामयाब होंगेl

सिंह:  आज शत्रु आप के खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैl लोकापवाद आज से बचने का प्रयास करेंl अनावश्यक चिंताओं से मन क्षुब्ध रहेगा, नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेगी, सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा, किसी अनजान व्यक्ति से आज लेनदेन ना करेंl

कन्या:  आज कर्मोंद्योग में तत्परता से लाभ होगाl अपनों से सुख मिलेगाl पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगीl रचनात्मक कार्यों में मन लगेगाl विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें, घर गृहस्थी की समस्याएं सुलझ जाएंगी, राजकीय मदद भी मिलेगी, सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैl

तुला:  आज आपकी पद अधिकार की महत्वकांक्षा अंतर्विरोध को जन्म देगी, समस्याओं के समय पर समाधान न मिलने से मानसिक अशांति रहेगी, दूर समीप का यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता हैl व्यावसायिक शिथिलता ग्रहपंच से अंतर्मन क्षुब्ध रहेगाl

वृश्चिक:  आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगाl अधिकारी वर्ग से अच्छी सांठगांठ बनेगी, किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी, निराशाजनक विचारों से बचें, सायकल संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता हैl

धनु:  किसी विशेष घटना कर्म के अंतर्गत रुका हुआ धन आश्चर्यजनक रूप से प्राप्त होगाl इससे आज आपका विश्वास धर्म एवं अध्यात्म में बढ़ेगा, रोजमर्रा के कार्य में कोताही ना बरतें, अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का लाभ मिलेगाl नए संपर्क से सितारा बुलंद होगाl

मकर:  आज सरकारी क्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती हैl दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी, पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा, दिन के उत्तरार्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ेगाl सत्कर्म जन्म  पुण्ययार्जन से  अभीष्ट  सिद्धि प्राप्त होगीl

कुंभ:  आज ग्रोचर के शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी, उत्तरदायित्व की वृद्धि स्थिरता को जन्म देगी, वाहन, भूमि खरीदने स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता हैl सांसारिक सुख होगाl वह घर गृहस्ती के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदने का भी योग हैl

मीन:  आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति अष्टम जाया भाव में तुला राशि का होकर चंद्रमा अपनी ही दूसरी राशि कर्क पर विराजमान हैl अतः आज का दिन संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत होगाl किसी कंपटीशन में आप की जीत हो सकती हैl किसी खास उपलब्धि से भी मन प्रसन्न रहेगाl
          
अपने राशिफल को जानने के लिए हर रोज पढ़ते रहें:   आपका राशिफल

Comments

Post a Comment